बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता नितिन गडकरी के E20 policy को लेकर उनकी बदनामी करने की साज़िश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई 5 अगस्त तक के लिए टाल दी है

याचिका में विवादित इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पॉलिसी से उन्हें जोड़ने वाले कथित बदनाम करने वाले और डीपफेक कंटेंट को हटाने के आदेश की मांग की गई थी

नितिन गडकरी ने 11 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए पूरे कंटेंट ने उनकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाया

वकील संदीप एस लड्डा के ज़रिए फाइल किया गया यह केस सिंगल-जज जस्टिस आरिफ डॉक्टर के सामने सुनवाई के लिए आया, जिन्हें गूगल के वकील ने बताया कि उन्हें अभी तक केस की कॉपी नहीं मिली है

इसके अनुसार, जस्टिस ने गडकरी के वकील को सभी रेस्पोंडेंट्स को केस की एक कॉपी देने का आदेश दिया और सुनवाई 5th aug तक के लिए टाल दी

लेखक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *