गौतमबुद्ध नगर। रविवार को भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए कई लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान कपिल शर्मा को प्रदेश महासचिव तथा प्रीत शर्मा को गौतमबुद्ध नगर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के दो कार्यालयों का शुभ मुहूर्त भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और नए सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कपिल गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष देव प्रजापति, युवा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राजा यादव, प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी राजकुमार गोस्वामी, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष हिमांशु कुमार, मुकुल गुप्ता, सागर कुमार, हितेश कटारिया, राहुल यादव, कुंदन ठाकुर और विशाल शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मीडिया मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र तोमर अपनी मीडिया टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भाग लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन का विस्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

