2 सितम्बर 2026

वसुंधरा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवसनन्हें-मुन्हें बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन

0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 4.25.08 PM

गाजियाबाद। देशभर के साथ ही गाजियाबाद के वसुंधरा में भी 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। 16बी आरडब्लूए की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन अर्जुन एन्क्लेव पार्क में किया गया। प्रातः 9:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में आरडब्लूए के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।

          आरडब्लूए संरक्षक अमित किशोर, अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष नीलम सिन्हा, महासचिव प्रमोद कौशिक, सांस्कृतिक सचिव संध्या सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ऑडिटर अशोक सोलंकी तथा कार्यकारिणी सदस्यों ऋतु शर्मा, इंद्रजीत पोद्दार, अशोक सूर्यवंशी एवं आर.पी. सिंह के साथ ही सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों महेश झा और राय तपन भारती ने भी ध्वजारोहण में सहभागिता की।

ध्वजारोहण के अवसर पर जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, उपस्थित लोगों ने गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान सभी लोग पूरी श्रद्धा के साथ खड़े रहे। तिरंगे के सामने खड़े होकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में सेक्टर के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महासचिव प्रमोद कौशिक ने नन्हे-मुन्हें बच्चों की प्रस्तुति देख अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारा देश दुनिया के सभी देशों को पछाड़ कर जल्द ही परम वैभव को प्राप्त करेगा।

लेखक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों