गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में 40 वर्षीय सोनू की डूबने से मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, 27 वर्षीय हेमंत, 32 वर्षीय राजन और 35 वर्षीय सचिन का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। यमुना का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं।