Breaking News
कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में 170 शराब की दुकानें ढकी जाएंगी, आबकारी विभाग ने दिए निर्देश

गाजियाबाद में कावड़ यात्रा को लेकर आबकारी विभाग ने भी तैयारी जोरों के साथ शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में संचालित 170 शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से ढका जाएगा, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इन 170 दुकानों में देसी शराब के ठेके, भांग की दुकान और कंपोजिट मॉडल शॉप शामिल है। आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में इस समय 170 शराब की दुकानें संचालित है। सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी दुकान को पूरी तरह से कवर्ड करके रखें। कार्यों की देखरेख के लिए 6 टीम में बनाई गई हैं, जो इन दुकानों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लेगी।

बारामूला में कथित सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

बारामूला में कथित सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार: एसएसपी गुरिंदरपाल सिंह

कहा- तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया

बारामूला पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर की गई विस्तृत जांच के बाद संभव हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस स्टेशन बारामूला में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ जालशीरी ड्रंगबल घूमने गई थी, जहां दो लोगों ने उन्हें रोक लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के साथ बदसलूकी की, मारपीट की और युवती के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे अन्य लोगों को भी दिखाया।

एसएसपी ने कहा कि जांच की शुरुआत में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि पीड़िता आरोपियों को केवल उनके पहले नाम से जानती थी। हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर अहमद लोन और मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। दोनों जालशीरी के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि 27 वर्षीय मोहम्मद अशरफ विवाहित है।

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच कानून के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा रही है।

दिल्ली में देर रात फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:41 बजे पीएस पीपी पुर इलाके में फायरिंग की सूचना पर PCR कॉल मिली।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SHO, ACP और DCP मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को कई गोलियां लगी थीं और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

मौके का क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने निरीक्षण किया।

घटनास्थल से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद कर जांच के लिए जब्त किए गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और अन्य पहलुओं से जांच जारी है।

संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है, मामले की जांच जारी है।

बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग केस: राज कुंद्रा ने PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती, आज सुनवाई

शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बिटकॉइन मामले में PMLA कोर्ट के समन और संज्ञान आदेश को दी चुनौती, आज होगी सुनवाई

कारोबारी राज कुंद्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष PMLA अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसपर आज सुनवाई होनी है।

याचिका में राज कुंद्रा ने 5 जनवरी 2026 को विशेष PMLA कोर्ट द्वारा पारित उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत अदालत ने ED की सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ समन जारी किया था।

कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि याचिका के अनुसार, ED ने 16 सितंबर 2025 को राज कुंद्रा को आरोपी नंबर 17 बनाते हुए सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत दाखिल की थी। इसके बाद विशेष PMLA अदालत ने 5 जनवरी 2026 को मामले का संज्ञान लिया और समन जारी किया।

राज कुंद्रा का दावा है कि अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223(1) के तहत अनिवार्य सुनवाई का अवसर दिए बिना संज्ञान लिया, जो कानून के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के विपरीत है।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के कुशल कुमार अग्रवाल बनाम ED मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी आरोपी के खिलाफ संज्ञान लेने से पहले उसे सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट से विशेष PMLA अदालत के 5 जनवरी 2026 के आदेश और उसके आधार पर जारी समन को रद्द करने की मांग की है। मामले पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है

पुलिसकर्मियों पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुरक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर याचिका दायर

ड्यूटी के दौरान घायल हुए ACP कैलाश सिंह बिष्ट, ASI संदीप, कॉन्स्टेबल धीरज और ASI हेमेन्दर राठी के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि पुलिसकर्मियों को भी जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का समान संरक्षण मिले।

पुलिस के खिलाफ हिंसा भड़काने या उकसाने वाले लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए जाएं।

ड्यूटी पर तैनात पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाई जाए।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मी अक्सर हिंसा का सामना करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूरी हैं।

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन…

साइबर ठगों के ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़..

10 आरोपी गिरफ्तार..

दिल्ली पुलिस की साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़े म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुछ बैंक अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई अहम दस्तावेज, बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह साइबर ठगों को ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को इधर-उधर भेजने और छिपाने के लिए किया जाता था। ऐसे खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की जाती थी।

जांच में पता चला कि गिरोह सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। इसमें बैंकिंग सिस्टम से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
[1:39 pm, 28/07/2026] Puneet Sir: सुप्रीम कोर्ट में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर याचिका दायर

ड्यूटी के दौरान घायल हुए ACP कैलाश सिंह बिष्ट, ASI संदीप, कॉन्स्टेबल धीरज और ASI हेमेन्दर राठी के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि पुलिसकर्मियों को भी जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का समान संरक्षण मिले।

पुलिस के खिलाफ हिंसा भड़काने या उकसाने वाले लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए जाएं।

ड्यूटी पर तैनात पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाई जाए।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मी अक्सर हिंसा का सामना करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूरी हैं।

बिहार के 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा अब BMP के हवाले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

महावीर मंदिर से पटना साहिब तक…11 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश…

बिहार सरकार ने 11 धार्मिक व एतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बीएमपी के हवाले कर दिया है.

इन स्थलों की सुरक्षा बिहार विशेष सशस्त्र बले के जिम्मे होगा. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

जिन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएमपी को सौंपी गई है, उनमें सीतामढ़ी का पुनौरा धाम मंदिर भी शामिल है. इसके अलावे सीतामढ़ी का बगही धाम, वैशाली का बुद्धा अवशेष स्तूप, सोनपुर का हरिहरनाथ मंदिर, गयाजी का विष्णुपद मंदिर, हर मंदिर साहिब,पटना साहिब, महावीर मंदिर पटना, विश्व शांति स्तूप राजगीर, नालंदा विवि का खंडहर , विक्रमशिला विश्वविद्यालय का खंडहर भागलपुर और शेरशाह का मकबरा,सासारम शामिल है.

कॉमनवेल्थ गेम्स: हरियाणा की पैरा एथलीट शर्मिला ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में
हरियाणा की पैरा एथलीट शर्मिला ने जीता भारत के लिए गोल्ड मेडल।

महिला शॉटपुट की F 57 कैटेगरी में 9.81 मीटर शॉटपुट फेंक जीता गोल्ड।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शर्मिला को दी बधाई।

शर्मिला के प्रदर्शन ने देश और हरियाणा का नाम किया रोशन: नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री।

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे 4 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में सेनेगल का 1, घाना का 1 और आइवरी कोस्ट के 2 नागरिक शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी विदेशी बिना वैध वीज़ा के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

द्वारका जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ा।

सभी आरोपियों को एफआरआरओ (FRRO) के सामने पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन के आदेश जारी किए गए। इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

बिहार सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने 26 जुलाई के संध्या 6:00 बजे से पहले तक बिहार राज्य के किसी भी हिस्से में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सरकार कोई भी दंडात्मक प्रतिशोधनात्मक और प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी

बिहार सरकार ने दूसरा बड़ा फैसला लिया है कि 26 जुलाई को संख्या 6 बजे से पूर्व व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिक की परिवार कारण बताओं नोटिस को वापस लेने के लिए विधि प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी

बिहार सरकार का तीसरा बड़ा फैसला 26 जुलाई की संख्या 6:00 बजे से पूर्व दर्ज सभी कांडों में गिरफ्तार निरोधी सभी व्यक्तियों को तुरंत छोड़जाएगा

बिहार सरकार का चौथा बड़ा फैसला 26 जुलाई शाम 6:00 बजे से पूर्व सभी दर्ज कमांडो में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई कांडों में नामित व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में नहीं की जाएगी सरकार ने आदेशजारी कर दिया है