गाजियाबाद।

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और हापुड़ जिले में थ्रि-व्हीलर (ऑटो-रिक्शा) चलाने वाले वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (RTO) गाजियाबाद ने उन ऑटो चालकों को एक अंतिम अवसर दिया है, जिनके वाहनों के परमिट किसी कारणवश समय पर रिन्यू नहीं हो सके थे और जिनकी समय सीमा एक वर्ष से अधिक से समाप्त हो चुकी है।
प्राधिकरण ने ऐसे सभी तिपहिया वाहन स्वामियों को बिना किसी लेट फीस के 30 सितंबर 2026 तक अपना परमिट रिन्यू कराने का सुनहरा मौका प्रदान किया है।

30 सितंबर के बाद बिना वैध परमिट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
आरटीओ कार्यालय द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 30 सितंबर 2026 की समय सीमा समाप्त होने के बाद यदि कोई भी तिपहिया वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर संचालित पाया गया, तो उसके खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और हापुड़ के जिला सूचना अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण सूचना को स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में जनहित में प्रकाशित कराने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक ऑटो चालक इस योजना का लाभ उठा सकें।

लेखक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed